फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, UPSSSC में सरकारी नौकरी पाने का आज है अंतिम दिन

Sat, 20 Jul 2019 08:42 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 12वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जो आयोग की इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, आज ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। बता दें कि इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2019 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 6
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि : 26 जून, 2019
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथि : 26 जून, 2019 
आवेदन जमा पत्र करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2019
विज्ञापन

3 of 6
पदों का विवरण :
पद का नाम :            पद संख्या            
   
कनिष्ठ सहायक            1186        

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया विज्ञापन पढ़ें।

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।

4 of 6
आवेदन शुल्क :
 
श्रेणी                                         आवेदन शुल्क       ऑनलाइन शुल्क       आवेदन शुल्क/ऑनलाइन 
अनारक्षित (सामान्य) 160 25   185
अन्य पिछड़ा वर्ग  160 25   185
अनुसूचित जाति  70 25   95
अनुसूचित जनजाति  70 25   95
दिव्यांगजन      25   25  

उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले फोटो और हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी अपलोड करनी होगी। उसके बाद मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें और शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट लें। अभ्यर्थी अंतिम रूप से आवेदन पत्र जमा करने के बाद सिर्फ एक ही बार आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। आप को बता दें कि कनिष्ठ सहायक पदों पर अप्लाई करने की आज अंतिम तिथि है, और आवेदन पत्र दिए गए निश्चित समय तक ही जमा करने पर मान्य होंगे।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट पर आधारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

कब और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 599 रुपये में
 (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें