फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: अक्तूबर की पांच बड़ी भर्तियां, 47300 से अधिक रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन, अंतिम तिथि क्या?

Tue, 29 Sep 2026 02:51 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

Top 5 Government Jobs in October 2026: अक्तूबर 2026 में केनरा बैंक, यूपीएससी, आरआरबी एनटीपीसी, बीपीएससी टीआरई 4 और एसएससी 10+2 सीएचएसएल में हजारों भर्ती के अवसर हैं। जानें रिक्तियां, योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि और आवश्यक जानकारी...
 
विज्ञापन
1 of 7
अक्तूबर 2026 की 5 बड़ी सरकारी नौकरियां - फोटो : AI Generated
Top 5 Sarkari Naukri October 2026: अक्तूबर 2026 में बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा और इंजीनियरिंग से जुड़े कई सरकारी नौकरी के अवसर सामने हैं। केनरा बैंक अपरेंटिस से लेकर यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2027 और बीपीएससी TRE 4.0 तक, अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पांच प्रमुख भर्तियों की रिक्तियों, पात्रता और आवेदन की अंतिम तिथियों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026 में कितने पद और कब तक आवेदन?

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 33,320 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अक्तूबर 2026 है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। अधिक जानें...
विज्ञापन

3 of 7
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

Canara Bank में कितने पद हैं?

केनरा बैंक की अप्रेंटिस भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3,500 अप्रेंटिस पद बताए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर 2026 है। भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए। अधिक जानें...

4 of 7
UPSC ESE 2027 - फोटो : AI Generated

UPSC ESE में कितनी रिक्तियां हैं?

संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2027 भर्ती के तहत 480 पद हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026 निर्धारित है। यह भर्ती इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और आवेदन से पहले संबंधित इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार पात्रता देखना जरूरी है। अधिक जानें...
विज्ञापन

5 of 7
एसएससी सीएचएसएल 2026 - फोटो : AI Generated

एसएससी सीएचएसएल 2026 में आवेदन और चयन प्रक्रिया क्या है?

एसएससी 10+2 सीएचएसएल भर्ती के 2,536 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 14 से 16 अक्तूबर 2026 तक का समय दिया गया है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC, ST, महिला और PH उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं है। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानें...
विज्ञापन

6 of 7
MP Police Constable GD Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

MP Police Constable की आखिरी तारीख क्या है?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 7,500 जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026 है। आवेदन सुधार की सुविधा 11 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी 8वीं-10वीं पास अभ्यर्थी भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानें...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

आवेदन से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

इन पांच भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए केवल अंतिम तिथि देखकर आवेदन न करें। उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर पात्रता की पुष्टि करनी चाहिए और समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें