फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Recruitment 2021: 2056 पदों के लिए एसबीआई पीओ भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन तिथियां, पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम यहां देखें

Tue, 05 Oct 2021 01:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Recruitment Notification: इस वर्ष की अधिसूचना में भी 2,056 से रिक्तियां उपलब्ध हैं। एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और रिक्तियों के विवरण के बारे में अधिक अपडेट आगे पूरी खबर में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
एसबीआई पीओ भर्ती 2021 अधिसूचना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्टेट बैंक इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट यानी एसबीआई पीओ भर्ती 2021 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसबीआई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नोटिफिकेशन CRPD/PO/2021-22/18 पांच अक्तूबर, 2021 को जारी किया गया है। एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और रिक्तियों के विवरण के बारे में अधिक अपडेट आगे पूरी खबर में पढ़ सकते हैं।
स्टेट बैंक इंडिया के प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in और bank.sbi/careers पर उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों अर्थात प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले साल, परीक्षा के माध्यम से कुल 2,000 रिक्तियों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस वर्ष की अधिसूचना में भी 2,056 से रिक्तियां उपलब्ध हैं। आइए पात्रता मानदंड, एसबीआई पीओ परीक्षा 2021 तिथि और अन्य विवरणों पर एक नजर डालें।
विज्ञापन

2 of 8
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
SBI PO Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां 
  • आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ : 05 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन के पंजीकरण की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन विवरण संपादित करने की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
  • अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 09 नवंबर, 2021
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान : 05 अक्तूबर, 2021 से 25 अक्तूबर, 2021
 
विज्ञापन

3 of 8
SBI Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
SBI PO Recruitment 2021 परीक्षा का विवरण 
  • प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर : नवंबर 2021 के पहले / दूसरे सप्ताह के बाद
  • चरण- I ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा : नवंबर / दिसंबर 2021
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा : दिसंबर 2021
  • मुख्य परीक्षा कॉल लेटर : दूसरे/ तीसरे सप्ताह दिसंबर 2021 से
  • चरण- II ऑनलाइन मुख्य परीक्षा : दिसंबर 2021
  • मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा : जनवरी 2022
  • चरण- III कॉल लेटर : फरवरी 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में
  • चरण- III साक्षात्कार (या साक्षात्कार और समूह अभ्यास) : फरवरी 2022 के दूसरे/ तीसरे सप्ताह में
  • अंतिम परिणाम की घोषणा : फरवरी / मार्च 2022
 
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण
  • प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर : नवंबर 2021 के पहले सप्ताह से
  • परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन : नवंबर 2021 का दूसरा सप्ताह

4 of 8
sbi po notification 2021
एसबीआई पीओ भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
  1. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 01 अप्रैल, 2021 को आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. उम्मीदवारों का जन्म  02 अप्रैल, 1991 से लेकर  01 अप्रैल, 2000 के मध्य हुआ हो। 
  3. उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए या फिर वह नेपाल या भूटान का निवासी होना चाहिए।
  4. उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
  5. एक सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार अधिकतम 04 बार पीओ परीक्षा में उपस्थित हो सकता है।
  6. जबकि; आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार पीओ परीक्षा में अधिकतम 07 बार उपस्थित हो सकते हैं।
  7. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू है।
विज्ञापन

5 of 8
एसबीआई बैंक में भर्ती
SBI PO Recruitment 2021 परीक्षा का सिलेबस

तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) -

अक्षरांकीय शृंखला (अल्फान्यूमेरिक सीरीज), रैंकिंग/ डायरेक्शन/, वर्णमाला परीक्षण (अल्फाबेट टेस्ट), डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency), कोडित असमानताएं (Coded Inequalities), बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement), पहेली (Puzzle), सारणीकरण (Tabulation), न्यायशास्त्र (Syllogism), रक्त संबंध (Blood Relations), इनपुट-आउटपुट, कोडिंग-डिकोडिंग आदि। 
 
विज्ञापन

6 of 8
sbi po notification 2021
मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude) -
सरलीकरण (Simplification), लाभ और हानि (Profit & Loss), मिश्रण और गठजोड़ (Mixtures & Alligations), साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest), सर्ड और सूचकांक (Surds & Indices), कार्य और समय (Work & Time), समय और दूरी (Time & Distance), सिलेंडर (Cylinder), शंकु (Cone), क्षेत्र (Sphere), डेटा इंटरप्रटेशन (Data Interpretation), अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion), प्रतिशत (Percentage), संख्या प्रणाली (Number Systems), अनुक्रम और श्रृंखला (Sequence & Series), क्रमसंचय (Permutation), संयोजन और संभावना (Combination & Probability) आदि। 
विज्ञापन

7 of 8
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजी भाषा (English Language) -
पढ़ना और समझ (Reading and Comprehension), पर्यायवाची और विलोम (Synonyms and Antonyms), मुहावरे और वाक्यांश (Idioms and Phrases), वॉक्यूबुलेरी टेस्ट (Vocabulary Test), वाक्यांश क्रिया (Phrasal Verbs), योग्यता शब्द भरें (Fill in the qualifying words), क्लोज टेस्ट (Cloze Test), पैरा जंबल्स (Para jumbles), एरर स्पॉटिंग (Error Spotting), रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks), विविध (Miscellaneous) आदि।
 
विज्ञापन

8 of 8
सरकारी नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
ध्यान में रखें ये अहम बातें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक वैध और सक्रिय ई-मेल आईडी और संपर्क नंबर रखें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। एसबीआई पीओ परीक्षा 2021 तिथि के बारे में अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

SBI PO Recruitment Notification 2021 का सीधा लिंक  

Login for already Registered Candidates 
Click here for New Registration
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें