भारतीय रेलवे की नौकरी करने के इच्छुक हैं तो तैयार हो जाइए, यह आवेदन का आखिरी मौका है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से इस खबर में दिए गए सीधे लिंक से तुरंत आवेदन कर लें। रेलवे की सीएलडब्ल्यू यानी चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा प्रस्तावित अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि अपरेंटिस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2021 तक ही है।
इस भर्ती में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे सीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट-
clw.indianrailways.gov.in पर जाकर दावेदारी कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत डायरेक्ट चयन होगा। चयन के लिए परीक्षा और साक्षात्कार नहीं होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें
apprenticeshipindia.org में पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही पोर्टल में अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों का भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरण में संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
Railway CLW Apprentice Recruitment रिक्तियों का विवरण आगे पढ़ें