फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Jobs: सरकारी नौकरी की सौगात लाया 2026, जनवरी में 84,000 से अधिक पदों पर चल रही भर्ती, जल्द करें आवेदन

Thu, 01 Jan 2026 04:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

January 2026 Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया साल बड़ा अवसर लेकर आया है। जनवरी महीने में ही 84,000 से अधिक पदों पर पंजीकरण कर सकते हैं। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 15
New Year 2026 Government Jobs - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। जनवरी 2026 में केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग विभागों में कुल 84,092 सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। अकेले यूपी में 42,500 से अधिक पदों पर आवेदन का मौका मिल रहा है। ये भर्तियां रेलवे, पुलिस, शिक्षा, होमगार्ड, डिफेंस आदि सेक्टर में निकलीं हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 15
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला

UP Police Constable: यूपी पुलिस में 32679 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर करना होगा, जोकि upprpb.in पोर्टल पर करना होगा। और पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 15
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

UP Police: यूपी पुलिस में 12वीं पास के लिए 1352 पदों पर भर्ती

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स ‘O’ लेवल का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। और पढ़ें...

4 of 15
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Police: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई के 537 पद

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक पास उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। और पढ़ें...

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती का नोटिस देख क्यों निराश हो गए कुछ अभ्यर्थी? जानें सोशल मीडिया पर उठ रही क्या मांग
विज्ञापन

5 of 15
upsssc - फोटो : amar ujala

UP Lekhpal: यूपी लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की जा रही है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2026 है। आवेदकों के पास इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। और पढ़ें...

यह भी पढ़ें: यूपी लेखपाल का क्या है सिलेबस? जानें कौन‑कौन से टॉपिक्स हैं शामिल, देखें पूरी लिस्ट
 
विज्ञापन

6 of 15
RRB Group D - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

RRB Group D: रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे की ग्रुप डी भर्ती जनवरी 2026 में उपलब्ध सबसे बड़े अवसरों में से एक है। 22,000 पदों पर पंजीकरण 21 जनवरी, 2026 से शुरु होगा। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 है। और पढ़ें...

 
विज्ञापन

7 of 15
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

RRB Isolated Recruitment 2026: रेलवे में 311 पदों पर आवेदन का मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 311 आईसोलेटेड पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया जनवरी में समाप्त होगी। पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। 12वीं पास से लेकर पीजी, डिप्लोमा और डिग्री वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना देखें...

8 of 15
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

JKSSB Constable Vacancy: कांस्टेबल के 1815 पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कांस्टेबल ने 1815 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होने वाली है और 17 फरवरी, 2026 को समाप्त होगी। यह भर्ती 18 से 40 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए है। आधिकारिक अधिसूचना देखें...

9 of 15
UKPSC Lecturer Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

UKPSC Lecturer Recruitment: उत्तराखंड में लेक्चरर ग्रुप-सी के 808 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर ग्रुप-सी के 808 पदों पर भर्ती शुरू की है। पंजीकरण 20 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री के साथ बी.एड. होना अनिवार्य है। वेतनमान 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह होगा। और पढ़ें...

10 of 15
BSF - फोटो : Amar Ujala

BSF Recruitment: बीएसएफ में 10वीं पास खिलाडियों के लिए भर्ती

बीएसएफ ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 के तहत कुल 549 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2026 को समाप्त होगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर केवल 10वीं पास होना अनिवार्य रखा गया है। ऐसे खिलाड़ी, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट रहे हैं। और पढ़ें...

11 of 15
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

DSSSB: डीएसएसएसबी में 714 एमटीएस पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 714 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। प्रारंभिक वेतन 18,000 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 56,900 रुपये तक हो सकता है। और पढ़ें...

12 of 15
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JSSC: विशेष सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विशेष सहायक शिक्षक के कुल 3451 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2026 है। और पढ़ें...

13 of 15
HSSC Police Vacancy 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

HSSC: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 11 जनवरी 2026 से hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए। और पढ़ें...

14 of 15
Odisha Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

Odisha: 10वीं से पीजी तक के लिए 5,929 नौकरियां

ओडिशा में कई विभागों में कुल 5,929 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए हैं। इनमें वन विभाग, उत्पाद शुल्क, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, लाइब्रेरी और तकनीकी सेवाओं से जुड़े पद शामिल हैं। अधिक जानकारी यहां देखें...
विज्ञापन

15 of 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD

DRDO CEPTAM 11: डीआरडीओ में 764 पदों पर भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अपने सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM-11) के अंतर्गत 764 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी, 2025 है। इस भर्ती के जरिए STA-B और Technician ‘A’ के कुल 764 पद भरे जाने हैं। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए है, जिनके पास तकनीकी योग्यता, इंजीनियरिंग या आईटीआई से जुड़ी शैक्षणिक पृष्ठभूमि है। और पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें