फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Vacancy: 10वीं से पीजी तक के लिए बंपर भर्ती, विभिन्न विभागों में 5,929 नौकरियां; जानें सभी जरूरी शर्तें

Wed, 31 Dec 2025 02:28 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Recruitment: ओडिशा में कई विभागों में कुल 5,929 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Odisha Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
Odisha Vacancy: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) और ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 30 दिसंबर 2025 को अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए कई अहम नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इन भर्तियों के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों पद भरे जाएंगे। इनमें वन विभाग, उत्पाद शुल्क, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, लाइब्रेरी और तकनीकी सेवाओं से जुड़े पद शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Constable - फोटो : freepik

OSSSC Notification 2026: 1,518 पदों पर भर्ती 

ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 (द्वितीय) के तहत वनपाल, वन रक्षक और उत्पाद शुल्क कांस्टेबल के कुल 1,518 पदों पर भर्ती निकाली है। वनपाल के लिए विज्ञान से +2 पास और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जरूरी है। वन रक्षक के लिए 10वीं पास और उत्पाद शुल्क कांस्टेबल के लिए +2 पास होना अनिवार्य है। सामान्य और एसईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

OSSSC Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर 3,250 नौकरियां

इसके अलावा, ओडिशा में संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 (CRE-2025) के माध्यम से राजस्व निरीक्षक, ICDS सुपरवाइजर, ग्राम कृषि कार्यकर्ता, जूनियर असिस्टेंट, अमीन और सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक जैसे पदों पर कुल 3,250 भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है, जैसे आरआई और जेए के लिए स्नातक डिग्री, वीएडब्ल्यू के लिए +2 विज्ञान या कृषि, जबकि अमीन और एआरआई के लिए 10+2 या इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

OSSC Vacancy 2025: ग्रुप-B और ग्रुप-C के 192 पद

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ग्रुप-B और ग्रुप-C के विशेषज्ञ पदों पर भर्ती पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 192 पद भरे जाएंगे। इनमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी, लाइब्रेरियन, वरिष्ठ आर्थिक अन्वेषक, लैब असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है, जबकि कई पदों पर विषय-विशेष से संबंधित योग्यता और विशेषज्ञता भी जरूरी होगी।  
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

OSSC CHSL Specialist 2025 Notification: स्पेशलिस्ट के 124 पदों पर भर्ती 

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 10+2 स्तर के 124 पदों पर भर्ती का भी एलान किया है। इस भर्ती में अमीन, जूनियर मत्स्य पालन तकनीकी सहायक और जूनियर फॉरेंसिक अटेंडेंट जैसे अहम पद शामिल हैं। अमीन पद के लिए 10+2 के साथ कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जरूरी है, जबकि जूनियर मत्स्य पालन तकनीकी सहायक के लिए मत्स्य पालन से संबंधित व्यावसायिक योग्यता अनिवार्य रखी गई है। वहीं, जूनियर फॉरेंसिक अटेंडेंट पद के लिए विज्ञान विषय से 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

OSSC CTSRE 2025: 743 तकनीकी पदों पर भर्ती का मौका

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा (CTSRE)-2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कुल 743 तकनीकी पद भरे जाएंगे। इसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल), ट्रेसर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, आर्किटेक्चरल असिस्टेंट और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े कई तकनीकी पद शामिल हैं।

जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं ट्रेसर और जूनियर ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए एचएससी के साथ ड्राफ्ट्समैन सिविल में एनटीसी और कंप्यूटर/ऑटोकैड का ज्ञान अनिवार्य है। आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के लिए संबंधित डिप्लोमा मांगा गया है, जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदों पर सिनेमैटोग्राफी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

OSSC CPG-LRE 2025: शिक्षक प्रशिक्षक के 102 पदों पर आवेदन शुरू

इसके अलावा, OSSC ने संयुक्त स्नातकोत्तर स्तरीय भर्ती परीक्षा (CPG-LRE 2025) के तहत ग्रुप-बी (विशेषज्ञ सहित) पदों पर भर्ती के लिए भी विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान में कुल 102 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 11 फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि आवेदन में संशोधन की सुविधा 17 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। आवेदन केवल OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इन पदों में फाउंडेशन कोर्स शिक्षक प्रशिक्षक, विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षक और इतिहास शिक्षक प्रशिक्षक शामिल हैं। फाउंडेशन कोर्स के लिए शिक्षा, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बी.एड./डी.एल.एड./बी.एल.एड. या एम.फिल./पीएचडी की योग्यता मांगी गई है। विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षक के लिए संबंधित विज्ञान विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और एम.एड. आवश्यक है, जबकि इतिहास शिक्षक प्रशिक्षक के लिए इतिहास में एम.ए. और एम.एड. होना जरूरी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें