सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। सरकारी नौकरी मिल जाए और अगर युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है। इससे समाज में प्रतिष्ठा, रौब और सम्मान भी बढ़ता है। खैर, हम बात कर रहे हैं सरकारी नौकरी के तहत पुलिस भर्ती की। कर्नाटक सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों पर आवेदन के लिए विस्तारित अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है।
कर्नाटक राज्य पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कर्नाटक राज्य पुलिस के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक पुलिस महकमे के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2021 है। कुल पदों की संख्या 4,000 है। आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 10वीं, 12वीं कक्षा पास या समकक्ष हों। विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।