फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : इस विभाग में 10वीं पास अभ्यर्थी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, वेतन 25,500 रुपये तक

Sat, 03 Apr 2021 11:24 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। हरियाणा विधानसभा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिंदी टाइपिस्ट, क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर और टेलीफोन अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अधिसूचना 1 अप्रैल को जारी की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 अप्रैल 2021 तक इसके लिए निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती 2021 : दिल्ली, पंजाब व मध्य प्रदेश में 15297 पदों पर होंगी नियुक्तियां, पढ़िए विस्तृत खबर

विज्ञापन

2 of 5
हिंदी टाइपिस्ट

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा -  अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। हालांकि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : istock

वेतन - 

  • क्लर्क - 19,900 रुपये (लेवल 2)
  • हिंदी टाइपिस्ट - 19,000 रुपये (लेवल 2)
  • टेलीफोन ऑपरेटर - 25,500 रुपये (लेवल 4)
  • टेलीफोन अटेंडेंट - 25,500 रुपये (लेवल 4)
यह भी पढ़ें - दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2021 : इस विभाग में 1145 पदों पर होंगी भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

4 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Getty Images

पदों का विवरण

कुल पद - 5 पद
  • क्लर्क - 02 पद
  • टेलीफोन ऑपरेटर - 01 पद
  • टेलीफोन अटेंडेंट - 01 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट - 01 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Social Media

आधिकारिक वेबसाइट - https://haryanaassembly.gov.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://haryanaassembly.gov.in/wp-content/uploads/2021/04/Advertisement-No-1-2021-1.pdf

यह भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती : इस सूबे के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में हो रही शिक्षकों की बंपर भर्ती

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें