फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती 2021 : सब इंस्पेक्टर, आर्म्ड एसआई व इंटेलिजेंस ऑफिसर के 1382 पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Wed, 17 Mar 2021 08:51 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुजरात पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : social media

पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। दरअसल, गुजरात पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड एसआई (एएसआई) और इंटेलिजेंस ऑफिसर के कुल 1382 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 16 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in विजिट कर सकते हैं। लेकिन इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां हासिल कर लें उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस राज्य लोक सेवा आयोग में निकली हैं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन

विज्ञापन

2 of 5
गुजरात पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : social media
पदों का विवरण-
 
असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष)  659
असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला)  324
अनारक्षित कांस्टेबल पीएसआई (पुरुष)  202
अनारक्षित कांस्टेबल पीएसआई (महिला)  98
आर्म्ड एसआई (पुरुष)  72
इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष)  18
इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला)  09
कुल  1382
विज्ञापन

3 of 5
गुजरात पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 16 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मार्च, 2021
यह भी पढ़ें - सरकारी भर्ती : बिजली कंपनियों में 2370 नौकरियां, स्नातक दो दिन के भीतर करें आवेदन 

4 of 5
गुजरात पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा और मेन परीक्षा के आधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुजरात पुलिस भर्ती 2021

आधिकारिक वेबसाइट - https://ojas.gujarat.gov.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://ojas.gujarat.gov.in/AdvtDetailFiles/PSIRB_202021_1.pdf

यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी : चिकित्सा अधिकारियों के 2452 पदों पर भर्तियां, यहां करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें