फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : यहां मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई नर्सिंग स्टाफ के 215 पदों पर भर्तियां

Mon, 29 Mar 2021 02:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 24 मार्च, 2021
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अप्रैल, 2021
विज्ञापन
1 of 4
नर्स : सांकेतिक चित्र - फोटो : source
चिकित्सा विभाग और अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक साइंस बैकग्राउंड के युवाओं के लिए शानदार अवसर है। मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती दतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की जा रही है। इस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
दतिया मेडिकल कॉलेज की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन नौ अप्रैल, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार जो सभी पात्रता मानदंड पूरा कर सकते हैं वे दतिया मेडिकल कॉलेज नौकरियां 2021 अधिसूचना को पढ़कर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना का संक्षिप्त विवरण यहां दिया गया है। खबर में दतिया मेडिकल कॉलेज भर्ती 2021 के तहत आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें संबंधी जानकारी दी गई है। दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना आगे दिए गए सीधे लिंक से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
स्टाफ नर्स
स्टाफ नर्स भर्ती पात्रता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से 12वीं कक्षा के बाद बीएससी (नर्सिंग) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

वेतन विवरण : वेतन मध्यप्रदेश सरकार के नियमानुसार दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें
  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 24 मार्च, 2021
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अप्रैल, 2021
विज्ञापन

3 of 4
नर्स जॉब
आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 400 रुपए
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 200 रुपए
  • इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क : 170 रुपए
  • साथ ही जीएसटी के तौर पर 18 फीसदी अतिरिक्त राशि देय होगी। 

आवेदन के लिए आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु :  18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आवेदन की विधि :  एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से

नौकरी करने का स्थान : मध्यप्रदेश

चयन प्रक्रिया : उपरोक्त भर्ती के तहत चयन के लिए वरीयता सूची बनाई जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक
अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
आवेदन फार्म भरने के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें