फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC Recruitment 2021: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 07 Feb 2021 06:48 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
bhabha atomic research centre
Sarkari Naukri 2021 : सरकारी नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) से जुड़ने का विशेष मौका है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कई रिक्तियों की घोषणा की है। साथ ही नर्स, ड्राइवर, स्टाइपेंडरी ट्रेनी और अन्य विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक या उससे पहले barc.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से 63 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 53 रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए और 10 स्टाइपेंडरी ट्रेनी के लिए हैं। 

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 : ये हैं चिकित्सा विभाग की वे पांच बड़ी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों में सैलरी
 
विज्ञापन

2 of 3
Bhabha Atomic Center
शैक्षणिक योग्यता 
चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी / ई (परमाणु चिकित्सा) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमएस / एमडी या समकक्ष (परमाणु चिकित्सा) होना चाहिए। साथ ही डिग्री पूरी होने के बाद से चार साल का अनुभव होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई  


तकनीकी अधिकारी : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ M.Sc. और 50% अंकों के साथ DMRIT / DNMT / DFIT पास होना चाहिए है। इसके अलावा 04 वर्ष की अवधि का कार्यानुभव होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : विज्ञान के क्षेत्र में इनके नाम हैं बड़े कीर्तिमान और उपलब्धियां, जानें क्या-क्या हैं रिकॉर्ड

नर्स : उम्मीदवार के पास 12वीं के बाद 03 वर्षीय डिप्लोमा इन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का कोर्स होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक के पास सेंट्रल / स्टेट नर्सिंग काउंसिल से नर्स का वैध पंजीकरण होना चाहिए, क्योंकि यह अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
परमाणु बेस - फोटो : Social media
वैज्ञानिक सहायक : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ B.Sc. और 60 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं फरवरी माह की आठ बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

वाहन चालक : उम्मीदवार के पास एचएससी (कक्षा 12वीं) (विज्ञान के साथ रसायन विज्ञान) या न्यूनतम समकक्ष 50 प्रतिशत अंक के साथ होना चाहिए। वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के साथ एक वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। राज्य सरकार के अग्नि प्रशिक्षण केंद्रों से अग्निशमन (सीसीएफएफ) उपकरण जैसे अग्निशामक उपकरण आदि में सर्टिफिकेट कोर्स जरूरी है।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। यहां ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें