फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: एम्स गोरखपुर में मिल रहीं नौकरियां, आज ही करना होगा आवेदन

Mon, 21 Mar 2022 04:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले चिकित्सकों एवं मेडिकल पीजी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर हैं। एम्स (AIIMS) यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कईं नौकरियां निकली हैं।
विज्ञापन
1 of 6
AIIMS Recruitment 2022 Faculty Posts - फोटो : Freepik

AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले चिकित्सकों एवं मेडिकल पीजी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर हैं। एम्स (AIIMS) यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कईं नौकरियां निकली हैं। एम्स गोरखपुर की ओर से शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति की बेला अब नजदीक आ चुकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

AIIMS Bharti फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

AIIMS Bharti लागू होंगे ये आयु सीमा मानदंड

आधिकारिक अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Medical Faculty Recruitment - फोटो : istock


AIIMS Bharti की रिक्तियों का विवरण 

 

कुल रिक्तियां : 23 पद

 

पद नाम

पद संख्या

आरक्षण

प्रोफेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग

1

सामान्य श्रेणी

एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग

2

सामान्य श्रेणी

असिस्टेंट प्रोफेसर / लेक्चरर इन नर्सिंग

3

सामान्य श्रेणी

ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर

17

(सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस)

 

4 of 6
job interview - फोटो : istock

AIIMS Recruitment सीधे साक्षात्कार जरिये होंगे शॉर्टलिस्ट

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि एम्स, गोरखपुर इन रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, एम्स, गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, साक्षात्कार के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट / नोटेरी द्वारा हस्ताक्षरित एक हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा। 

 

विज्ञापन

5 of 6
AIIMS Professor Bharti 2022 - फोटो : social media

AIIMS Bharti 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज के रिक्रूटमेंट अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  3. यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।  
  4. यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।  
  5. विज्ञापन अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भिजवाएं।
  6. सभी पूछे गए विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति लिपि संभाल कर रख लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
AIIMS Professor Bharti 2022 - फोटो : amar ujala

AIIMS गोरखपुर भर्ती 2022 के तहत संभावित वेतन

  • प्रोफेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग पद के लिए लेवल-13 के तहत 1,23,100 - 2,15,900 रुपये प्रति माह
  • एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग : लेवल-12 के तहत रुपये 78,000-2,09,200 रुपये प्रति माह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरर इन नर्सिंग : लेवल-11 के तहत रुपये 67,700- 2,08,700 रुपये प्रति माह
  • ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर : लेवल-10 के तहत रुपये 56,100-1,77,500 रुपये प्रति माह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें