फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Vacancy 2024: यूपी में यहां चल रही है सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन

Sun, 13 Oct 2024 04:50 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Vacancy 2024: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी मौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। 
विज्ञापन
1 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
AIIMS Vacancy 2024: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन आधिकारिक वेबसाइट (aiimsgorakhpur.edu.in) पर आमंत्रित किए गए हैं। 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 144 पदों को भरना है। इस भर्ती के माध्यम से एनाटोमी, ईएनटी, एनास्थिया, डेंटिस्ट्रिया, न्यूरो सर्जरी, पैथोलॉजी रेडियोलॉजी समेत कुल 32 विभागों में सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की जाएगी। इसमें अनारक्षित के लिए 39 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 20, ओबीसी के लिए 45 पद, एससी के लिए 26 और एसटी के लिए 14 पद शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता
  • इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 
  • इसके अलावा, सेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। वहीं नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास एमएससी की डिग्री और संबंधित फील्ड में पीएचडी होना आवश्यक है।
विज्ञापन

3 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल, ओबीसी को 3 साल छूट दी गई है।

4 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों 1180 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
ऐसे होगा चयन
एम्स गोरखपुर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन
इसके लिए उम्मीदवारों को एम्स गोरखपुर में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा। वहीं साक्षात्कार की तारीख से संबंधित जानकारी जल्द ही एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें