फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Jobs: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर बनने का शानदार मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन; जल्द करें आवेदन

Sat, 12 Oct 2024 01:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी की चाहत रहने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DMRC) ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Metro Jobs - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी की चाहत रहने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DMRC) ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑफलान आवेदन करना होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024 है। ध्यान दें, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5 पदों के भरना है। 
विज्ञापन

2 of 6
Delhi Metro Jobs - फोटो : freepik
शैक्षिणिक योग्यता
सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल या संबंधित ट्रेड में होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट/रोलिंग स्टोक मेंटनेंस एंड ओपरेशंस में काम का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
Delhi Metro Jobs - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 55 वर्ष से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती अनुभवी/वर्तमान में कार्यरत या संबंधित क्षेत्र से रिटायर अनुभवी कर्मचारियों के लिए है।

4 of 6
Delhi Metro Jobs - फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवरों का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा, यानी चयन केवल सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Delhi Metro Jobs - फोटो : freepik
इतना मिलेगा वेतन
सुपरवाइजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 45400 रुपये से लेकर 66000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi Metro Jobs - फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर डीएमआरसी को भेजना होगा। अधिसूचना में आवेदन पत्र का फॉर्मेट मौजूद है। जिसका प्रिंटआउट निकालकर सभी जानकारी को भरने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ ईमेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफे में भेजना होगा। 

पता है- एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें