देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज आवेदन का अहम दिन है। दिल्ली जिला अदालत, सीएसआईआर-एनसीएल, उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती, खेल विभाग, पंजाब जिला अदालत, इंडियन ऑयल और झारखंड में कुल सात भर्तियों से जुड़े आवेदन की समय-सीमा आज पूरी हो रही है। जानें पदों की संख्या, योग्यता, शुल्क और फॉर्म भरने का समय। आधिकारिक सूचना और जरूरी शर्तें ध्यान से पढ़ें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 4 नवंबर 2026 अहम तारीख है। आज दिल्ली जिला अदालत, सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और खेल विभाग, पंजाब जिला अदालत, इंडियन ऑयल और झारखंड में निकली सात भर्तियों से जुड़े आवेदन की समय-सीमा पूरी हो रही है। इनमें दसवीं पास से लेकर स्नातक और शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। कुछ भर्तियों के आवेदन शाम 4 या 5 बजे तक लिए जाएंगे, जबकि कुछ में आधी रात तक मौका है। इसलिए आवेदन से पहले समय और पात्रता जरूर जांच लें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
दिल्ली जिला अदालतों में 641 पद
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी ने दिल्ली जिला अदालतों में कुल 641 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 27, पर्सनल असिस्टेंट के 206, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 174, प्रोसेस सर्वर के 92 और चपरासी, ऑर्डरली व डाक चपरासी के 142 पद शामिल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज, 4 नवंबर है। उम्मीदवार रात 11 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पद के अनुसार स्नातक या दसवीं पास योग्यता जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 100 रुपये है। महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना होगा। अधिन जानकारी के लिए ये पढ़ें
विज्ञापन
3 of 8
सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस पदों पर भर्ती
- फोटो : AI Generated
CSIR-NCL में 24 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद
पुणे स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 24 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए दसवीं पास होना जरूरी है और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। वेतनमान 18,000 से 56,900 रुपये है। संस्थान के अनुसार, भत्तों सहित शुरुआती कुल वेतन लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह हो सकता है। अधिन जानकारी के लिए ये पढ़ें
4 of 8
UPESSC PRT Recruitment
- फोटो : AI Generated
उत्तर प्रदेश में 12,405 सहायक शिक्षक पद
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज बंद हो रहे हैं। इनमें 11,508 पद शहरी क्षेत्र और 897 पद संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के लिए हैं। आवेदन करने के लिए स्नातक के साथ मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये, एससी-एसटी के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 8
UPSSSC Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
यूपीएसएसएससी खेल विभाग में 108 पद
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल विभाग में 108 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, सहायक कोच, लाइफगार्ड और ग्राउंड्समैन के पद शामिल हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख आज, 4 नवंबर है। उम्मीदवारों के पास वैध यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है, जबकि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2026 है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।
विज्ञापन
6 of 8
कितने पदों पर होगी भर्ती?
- फोटो : AI Generated
पंजाब जिला अदालतों में 1,270 क्लर्क पद
पंजाब की जिला अदालतों में 1,270 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज शाम 4 बजे बंद हो जाएंगे। उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री, दसवीं में पंजाबी विषय और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 37 वर्ष है। चयन ऑनलाइन परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और दस्तावेज जांच के आधार पर होगा। वेतनमान 29,200 रुपये प्रतिमाह है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर भर्ती से जुड़ी शर्तें और जरूरी दस्तावेज जांच लें। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।
IOCL में अप्रेंटिस के 335 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मार्केटिंग डिवीजन, वेस्टर्न रीजन में अप्रेंटिस के करीब 335 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे बंद हो गई। भर्ती विज्ञापन संख्या IOCL/MKTG/WR/APPR/2026-27 के तहत अलग-अलग ट्रेड और विषयों में अवसर दिए गए थे। उम्मीदवारों का चयन संबंधित योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन अप्रेंटिसशिप इंडिया और NATS पोर्टल के माध्यम से लिए गए थे। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।
JSSC JTAACCE Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से निकाली गई 7,299 सहायक आचार्य (पैरा शिक्षक) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज, 4 नवंबर 2026 को आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 12 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती में कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के नियमित और बैकलॉग पद शामिल हैं। उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2026 है। इसलिए अभ्यर्थी समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।