फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटने के बाद अब स्वामी की पीओके पर नजर, क्या 'मोदी के महारथी' करेंगे ऐसा

Thu, 08 Aug 2019 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीओके को लेकर भाजपा के एक दिग्गज नेता ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक राज्य, दो झंडे और दो विधान यह सब अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करके एक नए अध्याय का आरंभ कर दिया। इस नए अध्याय में सब इतना आसान होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने संसद में प्रस्ताव लाकर पीओके की जमीन भी वापस लेनी की बात कही है।

विज्ञापन



एयरपोर्ट से वापस दिल्ली भेजे गए गुलाम नबी आजाद, घाटी के दौरे पर पहुंचे थे श्रीनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह
मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसले में जम्मू कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, राज्यसभा में राज्य पुनगर्ठन बिल के जरिए सूबे को दो हिस्सों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांट कर इन्हें केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने का प्रस्ताव रखा। इनमें जम्मू-कश्मीर को विधायिका शक्ति वाला तो लद्दाख को बिना विधायिका शक्ति वाला केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्रस्ताव किया। बिल पर राज्यसभा ने मुहर भी लगा दी।

कश्मीर: अजीत पर आजाद का वार, लोगों से मिलने के 'डोभाल स्टाइल' पर गुलाम नबी ने लगाया गंभीर आरोप

गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजीत डोभाल
लंबी बहस के बाद आखिरकार लोकसभा में भी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास कर दिया गया। गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के बाद इस पर वोटिंग हुई। इसके समर्थन में 366 वोट और विरोध में 66 वोट पड़े। इस दौरान अमित शाह ने देश के पहले प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि जम्मू कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र में कौन ले गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ले गए थे। इतिहास तय करेगा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला सही है या नहीं। लेकिन जब भी इसका जिक्र होगा तो पीएम नरेंद्र मोदी को याद किया जाएगा।

कश्मीरः राज्य के बाहर के निवासी और छात्रों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
 

सुब्रमण्यम स्वामी
वहीं सुब्रमण्यम ने कहा कि अनुच्छेद-370 तो अब जा चुका है। कश्मीर भारत देश का हिस्सा है साथ ही कश्मीर पर कोई मध्यस्थता भी नहीं होगी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद में प्रस्ताव के तहत पीओके की जमीन भी वापस लेनी चाहिए।


दुनिया मुरीद मोदी की, पीएम हुए इनके मुरीद, लद्दाख सांसद ने सबको किया प्रभावित, पढ़िए 10 विशेष बातें
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी
यही वह आवाज है जिससे पाक भी बौखलाया हुआ है। हालांकि गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि पीओके भी भारत का हिस्सा है। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि मोदी के महारथी इस आवाज को अंजाम तक कब और कैसे पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें