फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का वकील शाह, त्राल में की थी भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या

Sat, 21 Aug 2021 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
त्राल मुठभेड़, राकेश पंडिता - फोटो : अमर उजाला
दो जून को दक्षिण कश्मीर के त्राल में देर रात आतंकियों ने भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में तीन आतंकी शामिल थे। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें टॉप-10 की सूची में शामिल दहशतगर्द वकील शाह भी शामिल है। उसने त्राल नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश पंडिता समेत कई लोगों की हत्या की है। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47, एक एसएलआर, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। यह यूबीजीएल 11 दिसंबर 2018 को शोपियां के जैनापोरा में अल्पसंख्यक चौकी पर हमला कर लूटा गया था। मारे गए आतंकी जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न भी करते थे। आईजी कश्मीर और विक्टर फोर्स के जीओसी ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है।

अब आपको बताते हैं जो जून की रात को हुए आतंकी हमले के बारे में...
त्राल में देर रात आतंकियों ने भाजपा नेता रकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अगले दिन शव जम्मू स्थित रूप नगर में उनके घर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए और कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

2 of 5
इसी वन क्षेत्र में मारे गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
राकेश पंडिता मूल रूप से त्राल के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार जम्मू में है। कश्मीरी पंडित समुदाय से कई लोग विभिन्न सियासी दलों से जुड़कर घाटी में सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी कई कश्मीरी पंडित नेताओं की हत्या हो चुकी है।


 
विज्ञापन

3 of 5
राकेश पंडिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने दावा किया था कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता पुत्र सोमनाथ पंडिता हमले वाले दिन त्राल बाला इलाके में अपने मित्र मुस्ताक भट के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। राकेश पंडिता त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे।

 

4 of 5
राकेश पंडिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
राकेश पंडिता के बेटे पारस पंडिता ने हमले के बाद बताया था कि उनके पिता राकेश पंडिता को एक साजिश के तहत निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें- भावुक पल: गलती से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी बच्चे, फिर स्कूल का नजारा देख रो पड़े, देखिए तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश पंडिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संजय पंडिता ने कहा कि हमले वाले दिन उनके भाई एक शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने गए थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसाईं थीं।

यह भी पढ़ें- मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें