फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व: राजोरी में होता है अनोखा आयोजन, भैरव नाथ के चिमटे की मार खाने की लगती है होड़

Fri, 11 Mar 2022 02:55 PM IST
विमल शर्मा रवि मेहरा, राजोरी

सार

राजोरी में होली पर्व के मौके पर बाबा भैरव नाथ की झांकी निकाली जाती है। इसके लिए बाबा भैरव नाथ कमेटी जवाहर नगर ने पूरी तैयारी की थी। इस दौरान शहर का वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 3
राजोरी में भैरव नाथ की झांकी - फोटो : संवाद

होली पर्व को लेकर जिले में निकाली जाने वाली बाबा भैरव नाथ की झांकी का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन जवाहर नगर में झांकी निकाली गई। बाबा भैरव नाथ कमेटी जवाहर नगर ने इसकी पूरी तैयारी की थी। बाबा भैरव की झांकी निकलते ही शहर का वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

विज्ञापन

2 of 3
राजोरी में भैरव नाथ की झांकी - फोटो : संवाद

भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के चिमटे की मार खाने के लिए मानो होड़ लगी रहती है। महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरव नृत्य देखने उमड़ पड़ते हैं।  राजोरी वासियों का मानना है कि जिस वर्ष होली पर शहर में भैरव झांकी न निकाली जाए, उस वर्ष शहर व आसपास के क्षेत्रों में अकाल पड़ने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजोरी में भैरव नाथ की झांकी - फोटो : संवाद

कई दशक से यह परंपरा बिना किसी रुकावट के चलती आ रही है। लोगों की मान्यता है कि भैरव नाथ के चिमटे की मार से कई प्रकार के शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए होते हैं। भैरव नाथ की झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। सभी लोग दुकानों व घरों की छत पर चढ़ कर झांकी का आनंद उठाते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें