कानून व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवादियों के खात्मे के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करती है। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही पुलिस उनकी मदद में भी तैयार रहती है। बर्फबारी के दौरान पेश आने वाली दिक्कतें हों या कोई अन्य मदद, पुलिस के जवान हरदम लोगों के साथ खड़े रहते हैं। एक ऐसी ही मिसाल जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएसपी संदीप चौधरी ने पेश की है। श्रीनगर में एक बुजुर्ग ने अपने अंतिम संस्कार के लिए एक लाख रूपये जोड़कर रखे थे, लेकिन शनिवार को वो पैसे चोरी हो गए। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी मायूसी थी। लोग बुजुर्ग अब्दुल रहमान को ढांढस बंधा रहे थे।
उधर, मामले की जानकारी एसएसपी संदीप को मिली। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग के घर जाने का फैसला किया। पहले तो बुजुर्ग व अन्य लोगों को लगा कि पुलिस उनसे पूछताछ करने के लिए आई है, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो सभी ने एसएसपी की तारीफ की।