फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: राहुल के समक्ष रखा गया प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा

Wed, 11 Aug 2021 10:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : ANI
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के समक्ष प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा उठाया गया। व्यक्तिगत चर्चा के दौरान कुछ नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक कई कार्यक्रमों में कई वरिष्ठ नेता गायब रहते हैं। इससे पार्टी की गतिविधियों पर असर पड़ता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने गुटबाजी को पीछे छोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इसके साथ पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों में कुछ वरिष्ठ नेताओं के नदारद रहने के मामले को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को देखने को बोला गया है। गत दिवस श्रीनगर में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रमों और कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में जम्मू संभाग से भी कई वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था। हालांकि उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद सहित अन्य नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले आजाद के प्रदेश के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेता दूरी बनाए रहते थे। सूत्रों ने बताया कि गत दिवस नेहरू गेस्ट हाउस श्रीनगर में लंच के दौरान राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से रूबरू हुए। इसमें कई नेता व्यक्तिगत तौर पर भी राहुल से मिले।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला
इसमें राहुल के समक्ष पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों से प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं की लगातार गैरहाजिरी के मुद्दे को उठाया गया।

4 of 5
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने इस मामले पर कोई सीधा निर्देश नहीं दिया है, लेकिन पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल को इसे गंभीरता से देखने को कहा है। राहुल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला
इसमें आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति पर काम किया जा सकता है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से व्यक्तिगत तौर पर कुछ नेता मिले थे, जिसमें हो सकता है किसी ने ऐसे मामले को उठाया हो। लेकिन सार्वजनिक तौर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी करेगा लद्दाख, 24 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें