कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी गुरुवार दोपहर को मां वैष्णो के दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उधर, होटल में कुछ समय आराम करने के बाद राहुल गांधी पैदल ही भवन की ओर रवाना हो गए।
उधर, हरियाणा के जींद के काकडोद निवासी पंडित दिनेश शर्मा भी नंगे पांव कटड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 11 साल से वह नंगे पांव हैं और तब तक नंगे पांव रहेंगे जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। कहा कि राहुल गांधी जहां भी यात्रा के लिए जाते हैं मैं वहां नंगे पांव ही जाता हूं। अबकी बार मां वैष्णो देवी प्रार्थना पूर्ण करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। बता दें कि गुरुवार दोपहर को पौने एक बजे राहुल गांधी कटड़ा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री जुगल किशोर सहित काफी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य एशिया चौक पर उनका स्वागत किया।