फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें

Tue, 26 Oct 2021 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जिसमें एके-47 मैग्जीन, 29 कारतूस, दो ग्रेनेड, चार बिस्किट के पैकेट, दो कंबल, टिफिन, दो डेटोनेटर, दो सिरिंज और कुछ कपड़े भी मिले हैं। इस महीने की 12 तारीख से आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक घुसपैठ कर सीमा में घुसा कोई आतंकी मारा नहीं गया है। आतंकियों तक रसद कौन पहुंचा रहा है, सुरक्षा एजेंसियां इस पर गंभीरता से काम कर रही हैं। संदिग्धों और आतंकियों के मददगारों पर सुरक्षाबल नजर बनाए हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छह से आठ ठिकाने भी खोज निकाले है। जिनका इस्तेमाल आतंकी लंबे समय से कर रहे थे। सुरक्षाबल जंगल के बड़े हिस्से में तलाशी अभियान चल रहे हैं। इससे पहले सोमवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों ने प्राकृतिक गुफाओं की घेराबंदी को कड़ा किया, जंगल में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ और फिर नौ से साढ़े नौ बजे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद जंगल में कोई फायरिंग नहीं हुई। अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। सेना और पुलिस के एसओजी विंग के जवान एहतियात बरतते हुए मोर्चा संभाले हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। - फोटो : पीटीआई
रविवार को भाटादूड़ियां जंगल में आतंकी ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद आतंकी को साथ लेकर गए सुरक्षाबलों पर छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया था।

4 of 5
पुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
इसमें पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा की मौत हो गई थी। मुस्तफा को कोट भलवाल जेल से पुंछ लाया गया था। वह आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें भाटादूड़ियां जंगल में छिपने व हमला करने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
poonch encounterपुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की फायरिंग में दो पुलिस और एक सेना का जवान घायल हो गए थे, जिनका उपचार जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें