मंगलवार की रात जम्मू सिहर उठा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल ने ससुराल में अपनी पत्नी, सास व ससुर की सर्विस राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लायं मंडाल इलाके के अलोरा गांव की है। प्रमोशन की खुशी मनाने ससुराल पहुंचे पुलिसकर्मी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को उसके गजनसू गांव स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की स्लाइड में जानिए पुलिस वाले ने किससे कहा- आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब याद रखेंगे