फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patnitop Snowfall: बर्फबारी से गुलजार जम्मू के पसंदीदा पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप, देखें रमणीय तस्वीरें

Sun, 04 Feb 2024 02:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/चिनैनी

सार

पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप बर्फबारी से गुलजार है। जम्मू समेत देशभर से सैलानी यहां बर्फबारी के नजारों का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पटनीटॉप में बर्फबारी - फोटो : रोहित गुप्ता
जम्मू के पसंदीदा पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप बर्फबारी से गुलजार है। जम्मू समेत देशभर से सैलानी यहां बर्फबारी के नजारों का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां बर्फबारी के बीच सैलानियों को मस्ती करते देखा जा सकता है। वहीं ताजा बर्फबारी के चलते पटनीटॉप जाने वाले वाहनों को चिनैनी और कुद क्षेत्र में रोकना पड़ा है। इससे कुद में जाम की स्थिति बन गई है। आवाजाही को सूचारू बनाने के लिए प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी का नजारा - फोटो : रोहित गुप्ता
जुगधार, शिवगढ़ धार, सियोजधार की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। ये सभी इलाके जम्मू जिले के साथ लगते उधमपुर जिले में पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
patnitop snowfall - फोटो : रोहित गुप्ता
हिमपात होने से क्षेत्र ठंड की चपेट में है। शीत लहर से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

4 of 6
patnitop snowfall - फोटो : रोहित गुप्ता
पटनीटॉप में पहुंचे सैलानी दिलशाद ने कहा कि पटनीटॉप की वादियां धरती पर स्वर्ग का अहसास कराती हैं। जब कश्मीर जाना दूर हो तो यह जम्मू वासियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है।
 

ये भी देखें- Srinagar Snowfall: श्रीनगर में बर्फबारी... क्या आपने देखीं धरती के स्वर्ग की ये खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन

5 of 6
पटनीटॉप में बर्फबारी - फोटो : रोहित गुप्ता
सैलानी राजेश्वर ने कहा कि इस स्थल को कुदरत ने इतना खूबसूरत बनाया है कि यहां से वापस जाने का मन नहीं करता। चारों और पहाड़ और उसके बीच देवदार तथा बर्फ की चादर हर किसी का मन मोह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुद में बनी जाम की स्थिति - फोटो : रोहित गुप्ता
बिगड़े मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक बार फिर बंद हो गया है। जिला रामबन में शेरबीबी इलाके में रविवार एक बार फिर हाईवे से मलबा भरभराकर राजमार्ग पर आ गिरा। इसे नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें