बरामद हेरोइन
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
-19 सितंबर 2020 को बीएसएफ ने अरनिया सेक्टर में 62 हेरोइन बरामद की। इसमें सात लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें से दो आरोपी 2005 के दिल्ली धमाकों में भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के रहने वाले गुरु प्रताप सिंह, सई कलां के जसराज सिंह, पंजाब के फगला निवासी सुभाष चंद्र, सतवारी के गुरबख्श सिंह, अरनिया के शाम लाल, खौड़ के अजीत कुमार को पकड़ा। इन सभी मामलों में एक बात साफ है कि इन लोगों ने तस्करी के नए रूट तलाशे और इन रूट से हथियारों की सप्लाई आई और कई जगहों पर आतंकियों ने घुसपैठ भी की।
नारको टेरेरिज्म बड़ा खतरा
कई मामलों में देखा गया है कि पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन ड्रग तस्करों के साथ है। वह नई रणनीतियों पर काम कर रहा है। इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एएनटीएफ और तमाम एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। -विनय कुमार, एसएसपी, एएनटीएफ