फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिनभर रही तेज धूप, शाम को कई इलाकों में हुई बारिश ने दी राहत

Sun, 01 Aug 2021 10:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू जिले सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहने और तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई। लोग दिनभर गरमी व उमस से बेहाल रहे। हालांकि, शाम को जम्मू जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने से लोगों को हल्की राहत मिली। जम्मू के बख्शीनगर, जानीपुर में शाम पांच बजे के करीब बारिश हुई। हालांकि, गांधीनगर क्षेत्र में आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे बिना ही छंट गए। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 31.8, बटोत में 27.8, पहलगाम में 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
मौसम हुआ सुहावना, उमस से राहत
जम्मू शहर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि सुबह के वक्त मौसम साफ रहने और दोपहर को धूप से उमस रही। शाम को शहर के महेशपुरा चौक, बख्शी नगर, पुराना शहर, रिहाड़ी, नगरोटा और सिदड़ा में बारिश हुई।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार
वहीं, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, गांधी नगर और आसपास इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
शाम को बारिश के बाद मौसम सुहावना और ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पार्कों और अन्य स्थानों में लोगों की चहल-पहल भी बढ़ी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- पीडीपी हमेशा लड़ती रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें