प्रथम नवरात्र पर श्राइन बोर्ड द्वारा प्राकृतिक गुफा के बाहर बनाए गए स्वर्ण द्वार को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। भक्त इस द्वार से होकर माता के दर्शन करने जाएंगे। पहले दिन रविवार को 41 हजार से अधिक भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये।
विज्ञापन
2 of 5
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
सोने से बने इस द्वार पर मां वैष्णो देवी के नौ स्वरूपों को दर्शाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मा, विष्णु महेश, सूर्य व भगवान हनुमान के चित्र भी उकेरे गए हैं। इसके गुंबद पर सोने का छत्र लगाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सोने व चांदी की बड़ा घंटा भी लगाया गया है। इस द्वार के निर्माण में 12 किलोग्राम सोने का उपयोग किया गया है। इसके अलावा 1200 किलो तांबा व 1100 किलो चांदी भी इस्तेमाल में लाई गई। यह द्वार दो माह में तैयार बनकर तैयार किया गया है।
4 of 5
श्री माता वैष्णो देवी दरबार में शतचंडी महायज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी भवन में रविवार सुबह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ नवरात्र के अंतिम दिन तक जारी रहेगा। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सदस्य केके शर्मा, सीईओ सिमरनदीप सिंह, एसडीलएम भवन नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
गौरतलब है कि महोत्सव के उपलक्ष्य पर समूचे भवन की भव्य सजावट की गई है जिसका भक्त भरपूर आनंद उठा रहे हैं। नवरात्र के मद्देनजर भवन में भक्तों की बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।