जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हुई अलग-अलग तीन आतंकी घटनाओं के बाद रविवार को सुरक्षाबलों ने निगरानी और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए ये अभियान पांच अगस्त से ही चल रहे हैं। इसी दिन केंद्र ने राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त करने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील करने के फैसले की घोषणा की थी।
विज्ञापन
3 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर स्थिति कुम मिलाकर सामान्य हो गई है। इसबीच आतंकवादी किसी प्रकार का हमला नहीं कर सकें इसके लिए आतंकवाद निरोधक अभियानों को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन महत्वपूर्ण स्थानों में सैन्य शिविर, सरकारी अस्पाताल, श्रीनगर हवाई अड्डा व पुलिस मुख्यालय शामिल हैं।
4 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बंकरों का निर्माण किया जा रहा है ताकि आतंकवादियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से रोका जा सके । इस बीच कश्मीर में लगातार 56 वें दिन भी रविवार को जनजीवन सामान्य रहा।
संडे बाजार में सजी दुकानें
साप्ताहिक बाजार के तहत रविवार को कुछ रेहड़ी पटरी वालों ने सड़क के किनारे दुकानें लगायी थीं। अधिकारियों ने बताया निजी कार और अंतर जिला कुछ यात्री कैब सड़कों पर दिखायी दीं। पूरी घाटी में लैंडलाइन सेवायें बहाल कर दी गयी हैं।