करीब एक साल बाद माता वैष्णो की प्राकृतिक गुफा के कपाट भक्तों के लिए बुधवार को खोल दिए गए। श्रद्धालु प्राकृतिक गुफा से गुजरकर पिंडियों के दर्शन कर सकेंगे। प्राकृतिक गुफा कुछ दिन ही खुली रहेगी। मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर इस गुफा को खोला जाता था। इस वर्ष भी खोला गया परंतु कोरोना महामारी के कारण सिर्फ पूजा-अर्चना के लिए। भक्तों को वहां से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद बुधवार को श्रद्धालुओं की संख्या लगभग छह हजार पहुंचने के बाद इसे खोलने का फैसला किया गया। हालांकि गुफा कब तक खुली रहेगी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
आगे की स्लाइड में जानिए प्राकृतिक गुफा के बारे में कुछ अहम बातें--