फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में 18 माह में बनेगा आईटी टावर, एमएनसी के आने से युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 11 Feb 2021 12:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
अब जम्मू-कश्मीर भी आईटी क्षेत्र में उड़ान भरने की तैयारी में है। इस कड़ी में आगामी महीनों में जम्मू और कश्मीर में दो नए आईटी टावर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभागीय निदेशालय की ओर से जेके आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी को आईटी टावर के लिए जम्मू के प्रदर्शनी मैदान में 24 कनाल और सेमपोरा, पंपोर में 30 कनाल भूमि को हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Tower - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में आईटी टावर के निर्माण को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ड्राइंग तैयार की जा रही है। आईटी टावर के निर्माण से जम्मू में मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) के आने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसमें स्थानीय युवाओं को जम्मू में आईटी से जुड़ी गतिविधियों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Tower - फोटो : social media
आईटी टावर के निर्माण के लिए सरकार ने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी को स्थापित किया है। जिसके माध्यम से जम्मू में आईटी टावर के निर्माण का जिम्मा नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। आईटी टावर का निर्माण होने से आईटी क्षेत्र का विस्तार होगा। अभी तक जम्मू-कश्मीर इस क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है।

4 of 5
job interview
आईटी की विभिन्न गतिविधियों के लिए स्थानीय युवाओं को दूसरे राज्यों पर निर्भर होना पड़ रहा है। देश के विकसित शहरों में आईटी टावर स्थापित हैं। आईटी टावर में आप्टिकल फाइबर, सरवर रूम, साफ्टवेयर विकास केंद्र आदि स्थापित होंगे, जिससे बड़ी कंपनियां जम्मू में सीधे अपनी गतिविधियां शुरू कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
computer
इसके साथ आईटी कंप्यूटर इंजीनियरों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आईटी पार्क भी स्थापित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्स इकाइयां स्थापित की जाएंगी। आईटी के विभिन्न ढांचों का निर्माण होने से जम्मू-कश्मीर में आईटी क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

यह भी पढ़ें- देशभर में मार्च में लगेंगी प्रदर्शनियां, जम्मू-कश्मीर से पहुंचेंगे कलाकार व कारीगर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें