फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Vaishno Devi: प्यारा सजा है दरबार... रंग-बिरंगे फूलों से महक रहा मां वैष्णो का भवन; देखें ये खास तस्वीरें

Sun, 15 Oct 2023 02:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शारदीय नवरात्री के अवसर पर धर्मनगरी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी भवन को हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ है। माता वैष्णो देवी के मंदिर में बड़ी संख्या पहली नवरात्रि पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 6
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : एजेंसी
शारदीय नवरात्री के अवसर पर धर्मनगरी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी भवन को हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ है। माता वैष्णो देवी के मंदिर में बड़ी संख्या पहली नवरात्रि पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए की गईं तैयारियां अलौकिक नजारा पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
माता के दर्शन के लगी भक्तों की कतारें - फोटो : एजेंसी
वैष्णो देवी के दरबार में नवरात्रि की धूम है। लोग बड़ी संख्या में पहले नवरात्र पर देवी के दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध हैं। माता के दरबार के बाहर सवेरे से लंबी कतारे लगी हैं।  

ये भी पढ़ें- Vaishno Devi: अब जम्मू से सीधे हेलिकॉप्टर से पहुंचे मां वैष्णो के दरबार, नवरात्र पर भक्तों के लिए खास तोहफा
विज्ञापन

3 of 6
माता वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद
धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव को लेकर उत्साह है। देश-विदेश से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। करीब 10 देशों से आए गेंदा, चमेली, गुटा समेत कई तरह के फूलों से भवन सजाया जा गया है। मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए हैं। बाहरी राज्यों के कारीगर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

4 of 6
कटड़ा: माता वैष्णो देवी - फोटो : संवाद
आज से मां के चरणों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। धर्मनगरी में उनके स्वागत के लिए प्रवेश द्वार लगभग तैयार हैं। माता का भवन, चरण पादुका और अर्धकुंवारी मंदिर में देश-विदेश से मंगवाए फूल और फलों से सजावट की गई है। प्रमुख मार्ग पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई गई हैं। 

ये भी पढ़ें- Katra: अत्याधुनिक स्काईवॉक मां वैष्णो के भक्तों को राष्ट्रपति ने किया समर्पित, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
विज्ञापन

5 of 6
Mata Vaishno Devi Temple - फोटो : संवाद
माता के भवन से मिली जानकारी के अनुसार भारत के अलावा इंग्लैंड, कनाडा, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, ऑस्ट्रिया समेत करीब 10 देशों से गुटा, गुलाब, चमेली, गेंदा, कमल, कीवी आदि के फूल मंगवाए गए हैं। इन फूलों से माता का दरबार महक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार शिविर कटड़ा - फोटो : संजय शर्मा
रोज शाम में निकलेगी शोभायात्रा, होंगे भेंट मुकाबले

नवरात्र महोत्सव के दौरान इस बार भी रोजाना शाम को शोभायात्रा निकलेगी। अखिल भारतीय भेंट और हास्य व्यंग्य प्रतियोगिताएं होंगी। इंटरनेशनल दंगल करवाया जाएगा। माता की कहानियां सुनाई जाएंगी। भागवत कथा होगी। स्कूली बच्चों की ओर से माता की भेंटों पर आधारित कार्यक्रम व सामाजिक संदेश प्रस्तुति महोत्सव का हिस्सा रहेगा। वहीं, कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। भेंट प्रतियोगिता के लिए योग आश्रम परिसर में भव्य पंडाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें