राष्ट्रपति ने चिनार युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह शामिल हुईं। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बादामी बाग छावनी स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय पहुंचीं, जहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा एक्स पर किये गए एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीनगर में चिनार युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कश्मीर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचीं। राष्ट्रपति ने राजभवन में स्थानीय जनजातीय समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत की। उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी भाग लिया।
यहां पढ़ें खबर