फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित बिंदरू की हत्या: बेटी बोली- आतंकियों हिम्मत है तो सामने आओ और मेरा सामना करो, तुम सिर्फ...

Wed, 06 Oct 2021 12:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बिंदरू फार्मेसी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक में इकबाल पार्क के पास मंगलवार शाम को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां चला दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। माखन लाल बिंदरू की बेटी डॉ श्रद्धा बिंदरू ने कहा कि मेरे पिता जो कि एक कश्मीरी पंडित हैं, वह कभी नहीं मरेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकी सिर्फ शरीर को मार सकते हैं पर मेरे पिता हमेशा आत्मा के रूप में जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आओ, तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो। तुमने एक शरीर उड़ा दिया लेकिन मैं अपने पिता की बेटी हूं आ मेरे सामने और सामना कर। गौरतलब है कि कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया। इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू का पार्थिव शरीर - फोटो : बासित जरगर
पहला हमला एक फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर आतंकियों ने गोलियों बरसा दी। तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
घाटी में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के माखन लाल बिंदरू की हत्या पर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने दुख व्यक्त किया।

4 of 5
घाटी में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर
कश्मीरी पंडित सभा ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटी में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर
सभा के अध्यक्ष केके खोसा ने कहा कि कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे है। सरकार कश्मीर घाटी में हालात सामान्य बता रही है, लेकिन वहां पर हालात ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा से पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें