अफगानिस्तान के हालात ने भारत में रह रहे वहां के लोगों को परेशान कर दिया है। परिवार से मिलने के लिए लोग किसी भी तरह वहां पहुंचना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के रास्ते पैदल अफगानिस्तान पहुंचने की इच्छा रखने वाले ऐसे ही एक किशोर को लखनपुर में मंगलवार को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि उसके पास से अफगानिस्तान का पासपोर्ट और वीजा मिला है, जो अक्तूबर तक वैध है। पुुलिस उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है। दूतावास से पुष्टि के बाद किशोर को दिल्ली भेज दिया जाएगा। उसके पास से कुछ अफगानी और भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे लखनपुर चेक पोस्ट पर कोरोना जांच के दौरान पुुलिस ने दिल्ली से आए एक किशोर को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि 17 वर्षीय किशोर काबुल का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह अफगान सेना में कार्यरत अपने भाई के साथ बतौर अटेंडेंट जुलाई में भारत आया था। आगे की स्लाइड में पढ़िए- पकड़े गए अफगानी किशोर की फिल्मी सीन जैसी कहानी