जम्मू संभाग उम्मीद के बिल्कुल विपरीत शनिवार की देर रात को मौसम अचानक मेहरबान हो गया। सैलानियों को क्रिसमस पर बर्फबारी का तोहफा दे दिया। पत्नीटॉप के पहाड़ों के अलावा नत्थाटाप, डेराटॉप, स्योजधार, जुगधार, शिवगढ़धार के अलावा रामनगर के बसंतगढ़ और भद्रवाह के कैलास पर्वतों पर हिमपात हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
jammu snow
- फोटो : Amar Ujala
सुबह पहाड़ों की चोटियों को अचानक सफेद देखकर लोग हतप्रभ हो गए।कुदरत का रंग भी निराला है। रात तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन शनिवार की देर रात को अचानक मौसम ने करवट लिया और बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
jammu snow
- फोटो : Amar Ujala
रविवार की सुबह धूप निकलने पर हर तरफ पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे थे। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर पहुंचे सैलानियों की मुरादें इत्तफाक से पूरी हो गई। पत्नीटाप में न सही नत्थाटाप में गिरी ताजा बर्फ का लुत्फ लेने सैलानी वहां पहुंच गए। दिनभर मौज मस्ती की। नत्थाटाप में करीब छह इंच तक ताजा और सीजन का दूसरा हिमपात हुआ।
4 of 5
jammu snow
- फोटो : Amar Ujala
बर्फ गिरने के बाद नत्थाटाप का नजारा देखने लायक था। देश के कई हिस्सों से आए सैलानी भी नत्थाटाप पहुंच गए और वहां के कुदरती नजारों का आनंद लिया। इस दौरान सैलानी यादगार पलों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे।
वहीं नत्थाटाप की बर्फ पर अठखेलियां करने पहुंचे दिल्ली निवासी शमशेर सिंह ने कहा कि यहां का नजारा तो स्वर्ग जैसा है। जबकि मुंबई निवासी अखिलेश कुमार व उनकी पत्नी गुंजन ने कहा कि पहली बार बर्फ देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कई यादगार पल कैमरे में कैद किए है और बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके हैं।