फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फायर से दुश्मन को नेस्तनाबूत कर सकते हैं वायुसेना के 7 घातक लड़ाकू विमान

Sun, 25 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
भारतीय वायुसेना को दुनिया की सबसे हाइटेक हवाई लड़ाकू फोर्सेज में से एक माना जाता है। पिछले कुछ सालों में अपनी ताकत में जबरदस्त इजाफा करने वाली एयरफोर्स में आज ऐसे मारक हवाई जहाज मौजूद हैं जिनके एक वार से दुश्मन को पल भर में तबाह किया जा सकता है। तस्वीरों में देखें भारतीय एयरफोर्स की ताकत
विज्ञापन

2 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
राफेल
राफेल सिर्फ एक मिनट में 60 हज़ार फुट की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है, वहीं इसकी मारक क्षमता करीब 3700 किलोमीटर है और यह 2200 से 2500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकता है। राफेल लड़ाकू विमानों की सबसे खास बात यह है कि इसमें नए दौर की दृश्य से ओझल होने में सक्षम ‘मिटिअर’ मिसाइल और इजराइली प्रणाली भी है।
विज्ञापन

3 of 9
tejas - फोटो : PTI
तेजस
भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल तेजस वायुसेना के सबसे हल्के लड़ाकू विमानों में से एक है । ये विमान 1850 किमी की रफ्तार से उड़ सकता है और ये समंदर के ऊपर, राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर और उत्तर-पूर्व के पर्वतीय इलाकों में भारत के सामने आने वाली हर चुनौती का माकूल जवाब देने की ताकत से लैस है।

4 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
सुखोई एसयू-३० एमकेआई
सुखोई ३० एमकेआई भारतीय वायुसेना का बेहद हाइटेक लड़ाकू विमान है। इस लड़ाकू विमान को भारत ने रूस की मदद से मिलकर बनाया है । भारतीय वायुसेना का यह विमान ३००० किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है। इसके एएल-३१ टर्बोफैन इन्जन इसे २६०० किमी प्रति घण्टे की गति देते हैं। यह विमान हवा में ईन्धन भर सकता है। इस विमान में मिसाइल लांचिग की तकनीकी के साथ 30 मिमी की एक तोप भी लगी हुई है । 
विज्ञापन

5 of 9
भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान - फोटो : File Photo
मिग-29 
भारतीय वायुसेना का ये लड़ाकू विमान 65000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ सकता है । 2400 किमी की रफ्तार से उड़ने वाला ये लड़ाकू विमान एक बार में 1450 किमी की दूरी तक जाकर हमला कर सकता है । भारतीय वायुसेना के इस विमान को सेना के सबसे हाइटेक सुपरसोनिक विमानों में से एक माना जाता है । 
विज्ञापन

6 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
सेपेकैट जगुआर
भारतीय वायुसेना के इस हाइटेक विमान से 36500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी जा सकती है । 1700 किमी प्रतिघंटे की तेज रफ्तार उड़ने वाला ये विमान एक बार में 925 किमी की दूरी पर दुश्मन को नेस्तनाबूत कर सकता है ।  
विज्ञापन

7 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
सी-17 ग्लोबमास्टर
ग्लोबमास्टर कारगिल, लद्दाख और अन्य उत्तरी और उत्तर पूर्वी सीमाओं पर यह आसानी से उतर सकता है। सीमा के अलावा देश में कहीं भी आपात काल जैसी स्थिति बनने पर यह अपनी ताकत दिखाएगा। ग्लोबमास्टर सामान्य स्थिति में 3500 फीट की हवाई पट्टी पर लैंड कर सकता है । सी-17 ग्लोबमास्टर 150 से अधिक जवानों को एक साथ ले जाने में सक्षम है । साथ ही ये एक साथ 03 हेलीकॉप्टरों या दो ट्रकों को एयरलिफ्ट करने की ताकत भी रखता है । 

8 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
रूद्र हेलीकॉप्टर
रूद्र हेलीकॉप्टर एक स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जिसका निर्माण हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड द्वारा किया गया है । ध्रुव में 20 एमएम की ट्रेट गन लगी हुई है । ध्रुव हवा से हवा में मारने की क्षमता के साथ साथ एंटी टैक हमले की तकनीकी से भी लैस है । इसका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के साथ साथ थलसेना भी करती है । 
विज्ञापन

9 of 9
Indian Airforce - फोटो : File Photo
एचएएल लाइट कॉम्बैट हैलीकॉप्टर
एचएएल लाइट कॉम्बैट हैलीकॉप्टर का निर्माण भी हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड द्वारा किया गया है । 2550 किलो वजन वाले इस लड़ाकू हेलीक़ॉप्टर से हवा से हवा, हवा से जमीन और एंटी टैंक हमलों को अंजाम दिया जा सकता है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें