फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रेल-हवाई यात्रियों की टेस्टिंग जारी, डबल डोज पर ही मिलेगा लखनपुर से प्रवेश

Tue, 31 Aug 2021 09:46 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को लिए अलग-अलग नियम हैं। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में नई व्यवस्था के तहत कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को प्रमाणपत्र दिखाने पर बिना टेस्ट के प्रवेश मिलना शुरू हो गया है। वहीं रेल और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों के अभी भी रैपिड और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि, देशभर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक सामान्य आदेश में वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को बिना रैपिड टेस्ट एंट्री की व्यवस्था की गई है। जिला जम्मू में दैनिक आधार पर 5 से 6 हजार के बीच कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जो संभाग के किसी भी जिले से सबसे अधिक हैं। इनमें 1000 के करीब आरटीपीसी कोविड टेस्ट किए जाते हैं। इसमें जम्मू रेलवे स्टेशन पर दैनिक 3000 या यात्रियों की संख्या बढ़ने में और अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी तरह जम्मू एयरपोर्ट पर औसतन दैनिक आधार पर 400 से 500 कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इस टेस्टों के दौरान कई बार यात्रियों की स्टाफ सदस्यों के साथ कहासुनी हो जाती है, उनका कहना होता है कि वे संबंधित गृह क्षेत्र से दोनों कोविड की वैक्सीन ले चुके हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन के प्रणामपत्र दिखाने के बावजूद जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दोबारा कोविड टेस्ट करवाने के लिए मजबूर किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : संजय कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि अभी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर टेस्ट से छूट का प्रशासन की ओर से उन्हें कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
वैष्णो देवी - फोटो : एएनआई
इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के रैपिड टेस्ट जारी हैं। बीएमओ कटड़ा डॉ. गोपाल दत्त का कहना है कि यात्रियों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर वैक्सीन के प्रमाणपत्र दिखाने पर टेस्ट न करने का अभी कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है।

4 of 5
लखनपुर टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
लखनपुर में विशेष काउंटर पर जांचे जा रहे प्रमाणपत्र
लखनपुर कॉरिडोर में कोरोना की दो वैक्सीन का सर्टिफिकेट अब आवागमन के लिए पास का काम करने लगा है। सोमवार को डीसी कठुआ राहुल यादव ने नोडल अधिकारी रंजीत सिंह, एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल और एसीआर कठुआ के साथ लखनपुर कॉरिडोर का दौरा किया। इस दौरान वर्तमान व्यवस्था का जायजा लेते हुए नई व्यवस्था को लागू करने के लिए बैठक कर निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना की जांच - फोटो : बासित जरगर
लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस जांच काउंटर पर ही पांच कर्मचारियों की शुरूआती दौर में ड्यूटी शुरू की गई है, जो दाखिल हो रहे वाहन में सवार लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की कोविन वेरिफिकेशन साइट पर बार कोड स्कैन कर जांच करेंगे। इसके बाद ही लोगों को प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति मिलेगी। एक वाहन में सवार जो लोग बिना वैक्सीनेशन या एक वैक्सीन हासिल किए होंगे, उन्हें जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें- ड्रोन अटैक: एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के दिन एक और हमले की थी साजिश, पाकिस्तानी हैंडलरों की बातचीत हुई थी इंटरसेप्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें