जम्मू जिले में अनलॉक होते ही बैंकों और सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। प्रदेश के सभी बैंकों में एक जैसा हाल चाहे फिर वो जेके बैंक हो या फिर अन्य कोई। हर बैंक के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकोल की जमकर धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही हैं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। बैंकों की लचर कार्यप्रणाली और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जम्मू पुलिस मुख्यालय के एसपी रमनीश गुप्ता का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस इसे प्रभावी बनाने में जुटी है। यह देखा जाएगा कि कहां पर लापरवाही हो रही है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू कश्मीर बैंक
- फोटो : File Photo
वहीं तहसीलदार आरएस पुरा अपनी गाड़ी में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे थे, लेकिन बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ देखकर भी वह पास से ही चुपके से निकल गए।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
किसी भी अधिकारी का कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में तो कोरोना संक्रमण के फैलने का और ज्यादा डर है।
4 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
उधर, वेयर हाउस की थोक मंडी में भी बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
दरअसल वेयर हाउस में व्यवसायिक वाहनों की एक तरफ एंट्री की गई है। साथ ही एक तरफ से रास्ता बंद होने से एक ही जगह से दूसरे वाहन जा रहे हैं, जिसकी वजह से जाम लग रहा है।