फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लिए अच्छी खबर: बनिहाल-काजीगुंड टनल का संचालन जल्द होगा, कोरोना पाबंदियों के चलते हो रही देरी

Wed, 16 Jun 2021 02:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Banihal Qazigund tunnel - फोटो : बासित जरगर
बहुप्रतीक्षित बनिहाल काजीगुंड सड़क टनल को जल्द चालू किया जाएगा। टनल को अंतिम रूप देने के लिए सिंगापुर से सुरक्षा गैजेट लाए जा रहे हैं, जिन्हें लाने में कोरोना पाबंदियों की वजह से कुछ देरी हुई है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय सचिव गिरिधर अरमाने ने अपने बनिहाल दौरे में इसकी जानकारी दी है। आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क टनल का निर्माण कार्य एनएचएआई ने नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी को सौंपा था, वर्ष 2011 में कंपनी द्वारा टनल निर्माण कार्य शुरू किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सचिव ने पिछले दिनों काजीगुंड और बनिहाल के बीच डबल-ट्यूब फोर-लेन टनल पर निर्माण कार्य की स्थिति का आकलन करने के लिए दौरा किया था, जो श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा है। टनल का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय सचिव ने बनिहाल में एक संक्षिप्त बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें संबंधित एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 5
Banihal Qazigund tunnel - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने निर्माण कार्य के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के विस्तृत मूल्यांकन के साथ प्रतिष्ठित परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय सचिव ने देखा कि अधिकांश सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि दोनों टर्मिनलों पर टोल प्लाजा भी तैयार है। केंद्रीय सचिव ने कहा कि उड़ानों पर कोविड के चलते प्रतिबंधों के कारण केवल सुरक्षा गैजेट लंबित हैं क्योंकि उन्हें सिंगापुर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेगा परियोजना को कुछ ही हफ्तों के भीतर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Banihal Qazigund tunnel - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित परियोजना निष्पादन के अंतिम चरण में है और जल्द ही राष्ट्र को समर्पित होने की संभावना है। अभी तारीखों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन सड़क टनल जल्द ही खोल दी जाएगी। इससे पहले एनएचआईए की ठेकेदार कंपनी ने दावा किया था कि पीएम जून या जुलाई में टनल का उद्घाटन करेंगे। उच्च स्तरीय टीमों ने सुरंग का सुरक्षा संबंधी निरीक्षण भी किया था।
 

4 of 5
Banihal Qazigund tunnel - फोटो : बासित जरगर
यह जम्मू-कश्मीर के लिए विकास का एक नया क्षितिज खोलेगा। सड़क टनल जिसका रणनीतिक और सामाजिक आर्थिक महत्व है यह 8 किलोमीटर सड़क टनल है, जो बनिहाल और काजीगुंड के बीच कम से कम 16 किलोमीटर की दूरी कम करेगा। यह सड़क टनल जम्मू और कश्मीर के बीच सभी मौसमों में संपर्क की सुविधा प्रदान करेगा। वर्तमान में जवाहर टनल के दोनों ओर बर्फबारी के कारण सर्दियों में सड़क मार्ग से कट जाती है जिस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Banihal Qazigund tunnel - फोटो : बासित जरगर
सड़क टनल आपात स्थिति के मामले में अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली वेंटिलेशन सिस्टम संचार प्रणाली अग्निशमन प्रणाली और आपातकालीन बचाव प्रणाली से सुसज्जित है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अनुसार सुरंग के अंदर वेंटिलेशन सेट अप और सुरंग के अंदर लगे सीसीटीवी सहित विभिन्न सुविधाओं का परीक्षण पहले ही शुरू हो चुका है और आने वाले कुछ हफ्तों में डबल ट्यूब टनल के खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में 4 साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला तेंदुआ 11 दिन बाद पकड़ा गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें