जम्मू-कश्मीर में लगातार कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ा ली है। बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि अप्रैल 15 के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना टेस्ट को महत्व देते हुए रेलवे प्लेटफार्म पर दो टेस्टिंग सेंटर बनाए है, जहां प्रतिदिन तीन से पांच सौ तक टेस्ट किया जा रहे है।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू रेलवे निदेशक सुधीर सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म पर कोविड टेस्टिंग पहले भी थी, लेकिन अब इसे और गंभीरता से लिया जा रहा है। जो यात्री अपने साथ कोविड नेगिटव रिपोर्ट लाते है उनका टेस्ट नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड एसओपी का प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में गंभीतरा से पालन किया जा रहा है।
4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर कोविड-19 की नेगिटव रिपोर्ट लाने वालों का टेस्ट नहीं
कोविड संक्रमण के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एसओपी जारी की है। जम्मू एयरपोर्ट पर इन एसओपी का पालन किया जा रहा है।
एयरपोर्ट निदेशक पीएस ब्यूरिया ने कहा कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है। जो यात्री अपने साथ कोविड नेगिटव रिपोर्ट लाते है उनका टेस्ट नहीं किया जाता है। यात्रियों नियमित रूप से कोविड- एसओपी के प्रति जागरू किया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है।