फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोवाक्सिन की खेप पहुंची, जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में 18 प्लस का टीकाकरण शुरू

Sun, 02 May 2021 07:39 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू और श्रीनगर के लिए 75-75 हजार डोज की पहली खेप आई। पहले दिन प्रदेश भर में 204 लोगाें को लगाई गई डोज।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के दो जिलों जम्मू व श्रीनगर में 18 से 45 साल के लोगों का टीकाकरण शनिवार को आनन-फानन शुरू किया गया। इन दोनों जिलों के लिए कुल डेढ़ लाख वैक्सीन की डोज की पहली खेप पहुंची। दोनों जिलों के लिए 75-75 डोज मिली है। दोपहर बाद शुरू हुए टीकाकरण में पहले दिन 204 लोगों को टीके लग सके। जम्मू में जीएमसी और सरवाल अस्पताल में 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ जिसमें 140 को टीका लगा। श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में शनिवार को डीसी एजाज असद ने 18 से 45 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन अभियान को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

2 of 5
टीकाकरण अभियान
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह निर्धारित सेंटरों पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टर कराने के बाद ही जाएं। पहले दिन 64 लोगों को टीका लगा। जम्मू संभाग में 45 साल से ऊपर के 22311 लोगों ने शनिवार को टीका लगवाया।
विज्ञापन

3 of 5
कोविड टीकाकरण
अन्य जिलों में टीकाकरण में लग सकता है समय
प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर अन्य 18 जिलों में 18 से 45 साल के लोगों को टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार ने 1.24 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है।

4 of 5
अटल डुल्लू स्वास्थ्य वित्तीय आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया था कि 20 मई तक वैक्सीन आने की संभावना है। टीकाकरण की नई तिथि की घोषणा वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद की जाएगी। विभाग अगले महीने से टीकाकरण की तैयारी कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
इसके लिए पूरे प्रदेश में तीन से चार हजार टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ और लोगाें को असुविध न हो। इसके लिए इस आयु वर्ग के लोग कोविन एप पर प्री रजिस्ट्रेशन करवा लें।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी करेंगे नोडल अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें