फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में निकाली चार बाइक रैलियां द्रास पहुंची

Sat, 24 Jul 2021 06:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शहीदों के सम्मान में निकाली गई चार बाइक रैलियां शुक्रवार को द्रास सेक्टर में स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंच गईं। एक रैली का नेतृत्व उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने किया। लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि लोग भारतीय सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यह देशभक्ति और जुनून की गहरी भावना है जो हर उस सैनिक में व्याप्त है जो सबसे दुर्गम मौसम और बर्फीली ऊंचाइयों पर चौकसी करता है। इनके प्रयासों को लोग पहचानते हैं जिनकी वे रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली पूरे जम्मू-कश्मीर के आवाम के बीच भारतीय सैनिकों की वीरता को अमर करने का एक प्रयास है।

विज्ञापन

2 of 5
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
यह प्रयास हमारे देश और ध्वज के प्रति उनके अथक समर्पण की याद दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कमान प्रमुख वाईके जोशी ने नेतृत्व किया।

4 of 5
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवारों ने घाटी के लोगों के दिल और दिमाग में एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर, श्रीनगर, लेह और नौशेरा से शुरू हुई रैलियां कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए द्रास के कारगिल युद्ध स्मारक पर एकत्रित हुईं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा: कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें