योग दिवस पर घाटी में सेना और अवाम के रिश्ते की अनूठी झलक देखने को मिली। भारी संख्या में लोगों ने सेना के जवानों के साथ योग कर स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ रिश्तों का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि योग हर सांस के साथ आंतरिक शांति और सद्भाव पैदा करता है। योग के महत्व को और अधिक उजागर किया जाए। यह हमारे दिमाग और शरीर को जीवंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे स्वस्थ जीवन शैली बनती है। योग के कई लाभ इसे एक लोकप्रिय अभ्यास बनाते हैं, दुनिया भर के लोगों के लिए विशेष रूप से एक महामारी के समय में जब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तनाव में होता है।
मानसबल राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा वूलर वैंटेज में अजस, अरागम और एसके बाला के स्थानीय लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य स्वस्थ शरीर और बेहतरीन जीवन शैली के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करना था।