फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नजारा हैरान कर देगा: आपने कभी देखा है तैरता हुआ बाजार? अगर नहीं तो देखिए इस सब्जी मंडी की तस्वीरें

Mon, 05 Jul 2021 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
सब्जी मंडी, डल झील - फोटो : बासित जरगर
आपने चलते-फिरते बाजारों को तो देखा होगा। क्या आपने पानी पर तैरता बाजार देखा है? अगर नहीं तो हम आपको ले चलते हैं पानी पर तैरती एक सब्जी मंडी में। यह सब्जी मंडी कश्मीर में है। कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। खूबसूरती ऐसी कि नजर न हटे। ऐसी ही कुछ खूबसूरत है डल झील। झील में लगने वाला बाजार दुनियाभर के लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहता है। डल झील के अंदर एक तैरती हुई सब्जी मंडी भी है जो कि काफी प्रसिद्ध है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि डल झील की इस सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने के लिए लोग नाव से आते हैं।

यह बाजार इतना प्रसिद्ध है कि कश्मीर आने वाले पर्यटक इसे देखने जरूर जाते हैं। सुबह के समय लगने वाले इस बाजार में सब्जी बेची जाती है। स्थानीय लोगों के साथ ही बहुत से पर्यटक भी यहां सब्जी खरीदते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सब्जी मंडी, डल झील - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि डल झील कि यह सब्जी मंडी श्रीनगर की थोक सब्जी मंडी है, जोकि सुबह-सुबह खुलती है और लगभग दो से तीन घंटे तक चलती है।
विज्ञापन

3 of 6
सब्जी मंडी, डल झील - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान डल झील की सब्जी मंडी में काफी चहल-कदमी रहती है।

 

4 of 6
सब्जी मंडी, डल झील - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर निवासी जावेद ने बताया कि झील में लगने वाली मंडी में ताजी सब्जियां मिलती हैं। झील में हाउसबोट में रहने वाले लोगों के साथ ही पर्यटक भी यहां सब्जी लेने आते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सब्जी मंडी, डल झील - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए यह बाजार आकर्षण का केंद्र रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सब्जी मंडी, डल झील - फोटो : बासित जरगर
कहा कि पर्यटकों को यहां की खूबसूरती अपना मुरीद बना लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें