जम्मू के साथ लगते जिला सांबा की तहसील रामगढ़ के गांव स्वांखा में रविवार को सात दिवसीय बाबा सिद्ध गोरिया मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। खासकर उत्तर भारत के बड़ी संख्या में बाबा के भक्त इस मेले में शिरकत करते हैं। बाबा सिद्ध गोरिया के प्रति उनकी गहरी आस्था है। मेले को लेकर जिला प्रशासन और मेला प्रबंधक कमेटी की तरफ से सभी तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के तालाब में आस्था की डुबकी लगाई।