फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चौक: कश्मीर में आर्मी कमांडर की मछली वाले से दिलचस्प बातचीत, ठेले पर खड़े होकर पकोड़ों का लिया आनंद, तस्वीरों में आप भी जानें

Sat, 12 Mar 2022 02:31 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

सेना की उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अधिकारियों से एलओसी समेत अन्य अभियानों के बारे में जाना और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार शाम को वह लाल चौक पहुंचे और कई दुकानदारों और पर्यटकों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन
1 of 5
लाल चौक में मछली के ठेके के पास सैन्य कमांडर - फोटो : बासित जरगर

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीनगर स्थित चिनार कोर मुख्यालय में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए दुश्मनों की हरकतों से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घाटी में विभिन्न स्थानों पर तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के शिविरों का भी जायजा लिया। द्विवेदी 10 से 12 मार्च तक कश्मीर घाटी के दौरे पर हैं। शुक्रवार शाम लाल चौक पहुंच इलाके का दौरा किया। इस बीच ठेलों पर खाने का सामान बेच रहे कई युवाओं से बातचीत भी की।

विज्ञापन

2 of 5
लाल चौक पर सैन्य कमांडर द्विवेदी - फोटो : बासित जरगर
इस बीच उनकी नजर एक मछली के पकोड़ों का ठेला लगाए युवक पर पड़ी। वह तुरंत अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक से उनके घर वालों के बारे में जाना। जब उसने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं तो द्विवेदी ने उससे मछली के पकोड़े खिलाने की बात की। बातों का यह सिलसिला कई देर तक चला।
विज्ञापन

3 of 5
लाल चौक में मछली के ठेके के पास सैन्य कमांडर - फोटो : बासित जरगर
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के साथ चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले जीओसी चिनार कोर के लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और दुश्मनों से निपटने की योजनाओं के बारे में कमांडर को जानकारी दी।

4 of 5
लोगों से मिलते सैन्य कमांडर द्विवेदी - फोटो : बासित जरगर
कमांडर ने नियंत्रण रेखा पर मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड की सराहना की। भीतरी इलाकों में चिनार कोर को उचित संचालन के लिए बधाई दी। ले. जनरल द्विवेदी ने सेना और आम नागरिकों के बीच समन्वय की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी भर्ती में कमी आई है। उन्होंने शिक्षा, खेल, संस्कृति और कौशल के क्षेत्र में चिनार कोर द्वारा नागरिकों के साथ की जा रही विभिन्न गतिविधियों के लिए भी चिनार कोर की सराहना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में सैन्य कमांडर द्विवेदी चिनार कोर पहुंचे - फोटो : बासित जरगर

राष्ट्रीय राइफल्स के शिविरों का किया दौरा

सैन्य कमांडर ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगी राष्ट्रीय राइफल्स की विभिन्न इकाइयों के जवानों से मुलाकात के दौरान विभिन्न ऑपरेशनों में हाल में मिली सफलताओं की सराहना की। इन ऑपरेशनों में जवानों ने बिना किसी नागरिक क्षति के पाकिस्तानी सहित कुछ कट्टर आतंकवादियों का सफाया कर दिया। उन्होंने आतंक विरोधी अभियानों में जवानों द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग और  न्यायपूर्ण आचरण के उपयोग के सिद्धांत को दोहराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें