फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम: अक्तूबर में भी मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, जानिए कब-कब होगी बारिश

Thu, 30 Sep 2021 03:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में बरसात का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मानसून के निर्धारित समय से आगे खिंचने के कारण अक्तूबर में भी इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। इसका ज्यादा असर जम्मू संभाग में दिखेगा। मानसून के आखिरी पड़ाव के बीच मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात में अब ठंड होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक से तीन अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौजूदा समय में कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग में भी तपिश के साथ उमस हावी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार अभी जम्मू कश्मीर में मानसून सक्रिय है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू कश्मीर में मानसून अपने आखिरी पड़ाव में सक्रियता पकड़ते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
1 से 3 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
इसमें कुछ हिस्सों में बारिश होगी। सुबह से शहर के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.0
न्यूनतम     24.7
सूर्योदय     06.25
सूर्यास्त       06.19

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ कांस्टेबल को जमानत से इंकार, कुलगाम में तीन साथी कर्मियों की कर दी थी हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें