फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: बूथों के बाहर दिखी लंबी कतार, कश्मीर के मतदाताओं में भारी उत्साह; देखें तस्वीरें

Tue, 01 Oct 2024 01:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
कश्मीर के मतदाताओं में उत्साह - फोटो : X/@ECISVEEP
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मतदान के बाहर लंबी कतार - फोटो : X/@ECISVEEP
विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान करने के लिए जम्मू में मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े हैं। केंद्रशासित प्रदेश के 7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में योग्य मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
मतदाता ने किया मतदान - फोटो : X/@ECISVEEP
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके अलावा अन्य मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

4 of 9
कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान - फोटो : X/@ECISVEEP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी दौर की वोटिंग है। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे आगे आएं और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए अपना वोट डालें। मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के साथ-साथ महिला शक्ति भी बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

5 of 9
जम्मू कश्मीर चुनाव मतदान - फोटो : चुनाव आयोग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में उत्साही मतदाताओं की भीड़ में युवा, बुजुर्ग और  दिव्यांग लोग सबसे आगे थे, जिनमें बांदीपुरा की 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक्स पर पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

6 of 9
जम्मू कश्मीर चुनाव मतदान - फोटो : चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने लिखा कि 100 साल मजबूत! वॉयस योर चॉइसमाला बेगम, एक सौ वर्षीय मतदाता, बांदीपुरा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 9
जम्मू कश्मीर चुनाव मतदान - फोटो : चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मतदान के अंतिम चरण को लेकर लिखा कि सभी को 'हैप्पी वोटिंग डे' की शुभकामनाएं। जश्न-ए-जम्हूरियत मनाएं और चरण 3 में मतदान करें।
 

8 of 9
95 वर्षीय बाल कृष्ण - फोटो : चुनाव आयोग
95 वर्षीय बुजुर्ग बाल कृष्ण ने उधमपुर में एक पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारत के चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

9 of 9
पाकिस्तानी रिफ्यूजी बने नागरिकों ने किया वोट - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के आर एस पुरा में पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें