फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अखनूर-पुंछ फोरलेन हाईवे पर बनेगी तीन किमी लंबी टनल, जानिए किस वजह से बनाई जा रही टनल

Wed, 14 Jul 2021 06:39 PM IST
करिश्मा चिब किशोर कुमार, अखनूर, जम्मू-कश्मीर

सार

सुंदरबनी के नजदीक प्रस्तावित टनल से कम हो जाएगा दस किलोमीटर का फासला। पहाड़ी इलाके में मोड़ खत्म करने के लिए बन रही टनल, भूमि अधिग्रहण जल्द होगा।
विज्ञापन
1 of 5
चिनैनी-नाशरी टनल
अखनूर-पुंछ नेशनल हाईवे 144-ए पर सुंदरबनी के पास तीन किलोमीटर लंबी सामरिक महत्व की टनल बनाई जाएगी। फोरलेन बनने जा रहे हाईवे पर यह तीन किलोमीटर लंबी टनल फासले को दस किलोमीटर कम कर देगी। अखनूर-सुंदरबनी रोड के पहाड़ी क्षेत्र गांव केनेडी से रमिया मंखिया गोदान तक यह टनल निकाली जाएगी। बीआरओ की देखरेख में टनल का निर्माण चिनैनी-नाशरी सुरंग की तर्ज पर होगा, जिसकी लागत 475 करोड़ रुपये है। इस टनल को बनाने के लिए तीन साल की अवधि तय की गई है। खास बात है कि इस हाईवे पर अधिकतर पहाड़ी क्षेत्र हैं और अत्यधिक मोड़ होने की वजह से सफर में काफी ज्यादा समय लगता है। मोड़ खत्म करने के लिए यह टनल बनाई जाएगी, जिसका निर्माण ठेका सीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को दे दिया गया है। टनल बनने से गांव गाला टॉप और गाला मंदिर सहित अन्य गांव हाईवे की जद से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
वहीं अखनूर प्रशासन टनल बनाने के लिए 3जी नोटिस जारी कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। एलओसी और आईबी के नजदीक होने के कारण इस टनल का सामरिक महत्व काफी ज्यादा है। इसके निर्माण के बाद सुरक्षाबलों की आवाजाही में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
चिनैनी-नाशरी टनल - फोटो : अमर उजाला
बैठक में परियोजना की समीक्षा
प्रशासन और कंपनी अधिकारियों ने हाल ही में बैठक का आयोजन कर फोरलेन हाईवे और टनल निर्माण हाईवे की तैयारियों की समीक्षा की।

4 of 5
चिनैनी-नाशरी टनल - फोटो : अमर उजाला
उधर, टनल निर्माण से पूर्व की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्माण कंपनी की एक टीम मौके का जायजा लेने पहुंच गई है। टनल और हाईवे को फोरलेन करने का ठेका अलग-अलग कंपनियों ने लिया है, लेकिन दोनों काम साथ-साथ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिनैनी-नाशरी टनल - फोटो : अमर उजाला

चौकी-चौरा रोड पर करीब तीन किलोमीटर टनल का निर्माण शीघ्र ही शुरू होने वाला है। टनल बनने पर मुख्य पुंछ रोड पर दस किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। भूमि अधिग्रहण के लिए कवायद शुरू की जा रही है। -चांद किशोर शर्मा, एसडीएम

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में तीन आतंकियों का खात्मा, बडगाम में दहशतगर्दों के दो मददगार गिरफ्तार समेत पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें