कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद लोग पिकनिक मनाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शहर व आसपास के गांवों के लोग इन दिनों कालमस्तर, लिडना, कुननब्रुन और यहां की सबसे ऊंची पहाड़ी नानिशीरू जा रहे हैं। नानिशीरू में पहाड़ अभी भी बर्फ से लकदक हैं। इन खूबसूरत पहाड़ों के मनमोहक दृश्य मन को शांति देते हैं। हालांकि सिनथन आदि पहाड़ी व पिकनिक स्पॉट आम लोगों के लिए बंद हैं, वहीं मुगल मैदान व अन्य कई पिकनिक स्पॉट पर भी लोग नहीं जा रहे हैं। कालमस्तर, लिडना, कुननब्रुन और नानिशीरूकई में ज्यादातर युवाओं का आगमन हो रहा है। यहां की सुंदर पहाड़ियां, हरे हरे देवदार के पेड़, सांय-सांय करती शीतल हवा लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यहां लगभग रोजाना शाम के समय बारिश होती है, इसका भी आनंद लोग उठा रहे हैं। लोग इस समय कालमस्तर, लिडना, कुननब्रुन और नानिशीरू में मनमोहक वादियों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
kishtwar
लोग रात्रि पड़ाव के लिए टेंट और खाने-पीने की वस्तुएं साथ लेकर जा रहे हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि यहां तो जन्नत है।
विज्ञापन
3 of 5
kishtwar
लोगों का कहना है कि जन्नत होने के बाद भी यहां की सरकार व जिला प्रशासन को इन जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए।
4 of 5
kishtwar
कालमस्तर तो इतनी खूसूरत जगह है कि यहां आने के बाद लौटने का मन नहीं करता।
स्थानीय निवासी श्रवन बडियाल ने कहा कि ऐसी जगहों को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए, ताकि गर्मियों के दिनों में पर्यटक यहां आ सके और रुक सकें। इससे कई लोगों को रोजगार मिल सकता है।